

Followers
216K
Live data · updated 13 Oct 2026














15.4K
Avg. views
0.31%
Engagement rate
771
Avg. likes
29
Avg. comments
78
Posts / month
ReelsHad an insightful interaction with school students on the importance of water conservation and the role each one of us must play in protecting this precious resource. With less rainfall this year, conserving every drop has become even more important. While we continue to strengthen our city’s water infrastructure, lasting change is possible only when every citizen takes responsibility for using water wisely, preventing wastage and adopting sustainable habits. Water conservation is not just the administration’s responsibility. It is a collective commitment that begins in every home and with every individual. Let’s inspire our children to become water-conscious citizens and work together to secure a water-sustainable future for Indore.
13 Oct 2026
Reels“The greatest power is the power to empower.” -Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji True leadership is not just about how far you go, but how many people you help move forward. When we empower others with opportunities, confidence, and the freedom to dream bigger, we build a stronger society and a brighter future.
13 Oct 2026
Postsशारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर श्री श्री 1008 श्री दादादरबार, छत्रीबाग, इंदौर में परम पूज्य गुरुमहाराज श्री छोटे सरकार जी के दर्शन कर हवन-पूजन किया। माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे और उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। जय माता दी!
12 Oct 2026
Postsगर्मी शुरू होने से पहले ही इंदौर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को वार्डवार मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पिछली गर्मियों में जलसंकट से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए टैंकर, बोरिंग, हाइड्रेंट, पाइपलाइन और जलूद ट्रंक लाइन की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक वार्ड में साप्ताहिक समीक्षा कर समस्याओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि गर्मी में इंदौर के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो और हर नागरिक तक सुचारु रूप से पानी पहुँचे।
12 Oct 2026
Postsप्रिया इंदौरवासियों, जल है तो कल है! जल संरक्षण केवल हमारी जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। इंदौर ने स्वच्छता में जनभागीदारी की मिसाल पेश की है। आइए, अब हम सब मिलकर जल संरक्षण को भी जनआंदोलन बनाएं। घरों में पानी की बर्बादी रोकें, RO और AC से निकलने वाले पानी का पुनः उपयोग करें, नल से होने वाले लीकेज को तुरंत ठीक करवाएं और पानी की हर बूंद का महत्व समझें। यदि हर इंदौरवासी प्रतिदिन केवल 5 लीटर पानी बचाए, तो हम सब मिलकर रोजाना 1 करोड़ लीटर पानी बचा सकते हैं। आइए, संकल्प लें कि पानी बचाएंगे, दूसरों को भी प्रेरित करेंगे और अपने इंदौर का भविष्य सुरक्षित बनाएंगे।
12 Oct 2026
Reelsइंदौर नंबर वन किसी रिश्वत से नहीं, बल्कि हर इंदौरवासी की छोटी-छोटी ज़िम्मेदारियों से बनता है। ❤️ जहाँ स्वच्छता संस्कार बन जाए, वहाँ नंबर वन होना इतिहास नहीं, पहचान बन जाता है #indorecity
12 Oct 2026
Postsविकास कार्यों में तेजी, नागरिकों को राहत हमारी प्राथमिकता! पार्षद निधि से वार्डों में हो रहे विकास कार्यों की वार्डवार समीक्षा कर अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, दीपावली से पूर्व कॉलोनियों एवं बस्तियों में पेचवर्क कार्य पूर्ण करने और रेस्टोरेशन के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गुणवत्ता, समयबद्धता और जनसुविधा, हर विकास कार्य में यही हमारा संकल्प है।
12 Oct 2026
Postsराजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को सादर स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
12 Oct 2026
Postsमाँ दुर्गा की आराधना, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ अपना इंदौर। आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शहर के विभिन्न पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चारों ओर भक्तिमय वातावरण, जय माता दी के जयकारे और श्रद्धालुओं का उत्साह मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला है। माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे और उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। जय माता दी!
11 Oct 2026
PostsWhat a night in Indore! Team India clinches a thrilling 14-run victory over the West Indies at Holkar Stadium, taking a 2-1 lead in the five-match T20I series! From Abhishek Sharma’s explosive 69 off just 30 balls to Arshdeep Singh’s crucial breakthroughs, it was a fantastic display of fighting spirit and teamwork. Indore witnessed the action, India owned the finish! #INDvWI
11 Oct 2026
Reelsइंदौर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की दिशा में सीवरेज प्रबंधन को सशक्त किया जा रहा है। शहर में सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ 4 नए एसटीपी (STP) प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इससे सीवेज के बेहतर उपचार और जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हमारी संकल्पना केवल आज के इंदौर को बेहतर बनाने की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ शहर तैयार करने की है। बेहतर व्यवस्थाएं, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास, यही है हमारी अनंत इंदौर की संकल्पना।
11 Oct 2026
Postsशिव सिटी में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं हर घर तक स्वच्छ जल की सुविधा पहुँचाने के उद्देश्य से नई जल टंकी का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 35 लाख लीटर क्षमता की जल टंकी, 30 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाइपलाइन और 2,750 घरेलू जल कनेक्शन विकसित किए जाएंगे। यह पहल शहर की जल अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विधायक श्री मधु वर्मा जी, MIC सदस्य श्री अभिषेक बबलू शर्मा जी, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, श्री गौतम शर्मा जी, श्री घनश्याम शेर जी एवं श्री कपिल चौधरी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
11 Oct 2026
PostsA memorable visit to Kennedy Space Center, Florida, during the IVLP journey. Standing at a place that has been central to some of the most defining chapters of human space exploration, from the Apollo missions to today’s new era of space exploration, was truly inspiring. The visit was a reminder of what becomes possible when science, technology, imagination and the courage to explore come together.
27 Sept 2026
PostsA fascinating visit to the Orange County Innovation Center in Orlando during the IVLP journey. Exploring how local government is creating a space where emerging technologies, innovation, workforce development and community needs come together to build more future-ready public services.
26 Sept 2026
Postsपरंपरा के रंग, नई पीढ़ी की नई सोच अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर निगम द्वारा निकाली गई भव्य झांकी में इंदौर की समृद्ध परंपरा के साथ Gen Z की सोच और आज के युवाओं की आकांक्षाओं की सुंदर झलक देखने को मिली। झांकी में युवा, शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, तकनीक और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। परंपरा से जुड़ते हुए भविष्य की ओर बढ़ता इंदौर। अनंत चतुर्दशी की भव्य झांकी की कुछ सुंदर झलकियाँ।
25 Sept 2026
PostsA fascinating visit to the University of Central Florida’s Institute of Artificial Intelligence during the IVLP journey. The visit offered a closer look at how UCF is bringing together research, education and real-world applications across areas such as machine learning, computer vision, robotics, healthcare and responsible AI. It was an opportunity to understand how universities are preparing for an AI-driven future, developing talent and exploring how AI can create meaningful impact across society. A day of learning, new perspectives and looking ahead at the possibilities of AI.
25 Sept 2026
Reelsविकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश में एक और महत्वपूर्ण कदम। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप, मध्यप्रदेश में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ हुआ। माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भोपाल से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सुगम परिवहन, बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित मध्यप्रदेश की ओर एक और कदम।
25 Sept 2026
Postsमहाराणा प्रताप चौक के राजा 🙏 भक्ति, आस्था और उल्लास से सजी महाआरती एवं भजन संध्या की सुंदर झलकियाँ। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर गूंज उठा। गणपति बप्पा मोरया!
24 Sept 2026
Postsभारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के दायित्व पर श्री चंद्रशेखर जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक अनुभव से मध्यप्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। @chshekharbjp
24 Sept 2026
Postsमहाराणा प्रताप चौराहा, महू नाका स्थित ‘महाराणा प्रताप चौक का राजा’ के विशेष आरती एवं 56 भोग भजन संध्या में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइए, गणपति बप्पा की भक्ति में सहभागी बनें और भजन-संध्या के इस पावन अवसर को साथ मिलकर भक्तिमय बनाएं। आज, 24 सितंबर | रात्रि 8:30 बजे 📍 महाराणा प्रताप प्रतिमा के पीछे, महू नाका चौराहा, इंदौर
24 Sept 2026
PostsA great meeting with Shri Raghuram S., Consul General of India in Boston. Had a valuable conversation on India–U.S. relations, India’s growing global presence, technology and AI, and the opportunities for greater collaboration and exchange. It was a pleasure to exchange perspectives and discuss the many possibilities emerging from the growing India–U.S. partnership. A meaningful conversation during the IVLP journey in Boston.
24 Sept 2026
PostsThe IVLP itinerary had a few unexpected views.
23 Sept 2026
Postsअपने गृह नगर इंदौर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी श्री प्रदीप भंडारी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
23 Sept 2026
Postsभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश के लिए श्री बिप्लब कुमार देब जी को प्रदेश प्रभारी एवं श्रीमती रेखा वर्मा जी को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
23 Sept 2026
PostsA day without cars, a city with a little more breathing space. Every Friday, I follow No Car Day. You should too. Let’s leave the keys behind, take a walk, ride a cycle, and rediscover our streets, our city, and the joy of moving differently. One day without cars. One small change, a cleaner tomorrow.
11 Sept 2026
Postsअनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक झांकी चल समारोह की तैयारियों को लेकर जेल रोड एवं झांकी मार्ग का निरीक्षण किया। जेल रोड पर चल रहे ड्रेनेज पाइपलाइन कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं शेष हिस्से का तत्काल रेस्टोरेशन करने के निर्देश दिए, ताकि झांकी चल समारोह के दौरान आवागमन सुगम रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौड़ जी, श्री अश्विनी शुक्ला जी, श्री नंदकिशोर पहाड़िया जी, श्री अभिषेक शर्मा ‘बबलू’ जी, श्री मनीष शर्मा ‘मामा’ जी, महापौर प्रतिनिधि श्री भावेश दवे जी एवं श्री सुरेश टाकलकर जी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
11 Sept 2026
Reels“अहिल्या सा पुण्यं नारी, अहिल्या सा धर्मं धृति। मालवा की लोकमाता, जिनसे गौरवान्वित धरा हुई।” लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता कर उन्हें सादर नमन किया। उनका जीवन सेवा, न्याय, सुशासन और जनकल्याण की ऐसी प्रेरणा है, जो सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
10 Sept 2026
Postsदेवी अहिल्या होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवी अहिल्या उत्सव समिति के तत्वावधान में गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में सहभागिता कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी, श्री तुलसीराम सिलावट जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है।
10 Sept 2026
Postsलोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। अपने अद्वितीय सुशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण से उन्होंने भारत के इतिहास में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जो आज भी हमें लोककल्याण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती है। उनका जीवन सादगी, संवेदना और संकल्प का अनुपम उदाहरण है। लोकमाता को विनम्र श्रद्धांजलि।
10 Sept 2026
Postsदेवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य नियुक्त होने पर एडवोकेट श्री निमेष पाठक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आपके अनुभव एवं मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
9 Sept 2026
Postsभाजपा महिला मोर्चा इंदौर महानगर की नवनियुक्त अध्यक्ष सुश्री श्रेष्ठा जोशी जी के पदभार ग्रहण समारोह में सहभागिता कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
9 Sept 2026
PostsHad the opportunity to meet Shri Jaibhan Singh Pawaiya Ji, Chairman of the 6th State Finance Commission, and present recommendations on key matters concerning urban development and local governance. A meaningful discussion on strengthening local bodies, addressing the needs of urban areas, and enabling faster development.
9 Sept 2026
PostsSome eras never go out of style. #ReimaginedWithAI #80sVibes
9 Sept 2026
Postsसचिवालय में नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। नागरिकों से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए संबंधित विषयों के उचित एवं शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
9 Sept 2026
Postsअनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली इंदौर की ऐतिहासिक झांकी परंपरा हमारी कला, संस्कृति और गौरव की पहचान है। इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाले हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, कल्याण मिल, मालवा मिल एवं राजकुमार मिल के झांकी निर्माण हेतु नगर निगम इंदौर द्वारा प्रत्येक मिल संगठन को ₹2 लाख की सहयोग राशि के चेक प्रदान किए। मिलें बंद होने के बावजूद मिल मजदूरों और संगठनों द्वारा श्रद्धा, उत्साह एवं समर्पण के साथ इस परंपरा को जीवित रखना वास्तव में इंदौर की सांस्कृतिक विरासत और श्रमिकों के समर्पण का प्रतीक है।
8 Sept 2026
Postsआज नगर निगम कार्यालय में CREDAI की बैठक एवं अपील समिति की बैठक में सम्मिलित होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शहर के विकास, निर्माण गतिविधियों एवं नागरिक हितों से जुड़े विषयों पर संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया।
8 Sept 2026
Postsआज निवास पर मध्य प्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा जी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश तिवारी जी का आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर योग, सामाजिक जागरूकता एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
14 May 2026
PostsHad an engaging Swachhata Samvad today with the doctor community and CA community, discussing Indore’s model of governance, citizen participation, and collective responsibility towards keeping our city at the forefront of cleanliness and urban innovation. Also shared our preparations and vision for the upcoming Swachh Survekshan, where public participation continues to remain Indore’s biggest strength. Together, we move forward with the spirit of Jan Bhagidari and civic pride.
14 May 2026
Reelsआज प्रातः जोन क्रमांक 14, जोन क्रमांक 15, चंदन नगर एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था और सड़क मीडियन के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया तथा क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के मल से गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छ इंदौर का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रशासन और नागरिक दोनों समान रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
14 May 2026
Postsप्रगति नगर में 60 फीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री मधु वर्मा जी, एमआईसी सदस्य श्री अभिषेक शर्मा ‘बबलू’ जी, स्थानीय पार्षद श्री प्रशांत बडवे जी, निगम अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण, आकर्षक चौराहे और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से शहर का निरंतर विकास हमारी प्राथमिकता है। साथ ही नागरिकों से “हर घर सोलर”, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
14 May 2026
Postsआज सुबह जोन क्रमांक 14, जोन क्रमांक 15, चंदन नगर एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं सड़क मीडियन के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया एवं नागरिकों से संवाद कर सुझाव प्राप्त किए। सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के मल से गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वच्छ इंदौर बनाए रखने में नागरिक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।
14 May 2026
Postsविद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सीसीएमएस तकनीक, एलईडी रूपांतरण एवं सोलर अभियान सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने, 100% स्मार्ट ऑटोमेशन, गार्डन लाइटिंग, गेटेड कॉलोनियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाईमास्ट स्थापना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीसीएमएस आधारित स्मार्ट नियंत्रण प्रणाली एवं एलईडी तकनीक के माध्यम से इंदौर को अधिक आधुनिक, ऊर्जा दक्ष और बेहतर रोशनी वाला शहर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी है।
13 May 2026
Postsमात्र 12 वर्ष की आयु में इंदौर की बेटी मिहिका पोरवाल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन से पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। केवल 8 वर्ष की उम्र में कलारीपयट्टू सीखना शुरू करने वाली मिहिका ने 25-26 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम, केरल में आयोजित 18वीं नेशनल कलारीपयट्टू चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और इंदौर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। मिहिका, अश्विनी फाइटर अकादमी की पूर्व छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी कोच अश्विनी पाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बेहद गर्व का विषय है कि इतनी कम उम्र में मिहिका का चयन Khelo India Youth Games के लिए भी हुआ है। मिहिका को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। इंदौर की बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
13 May 2026
Postsआज सुबह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। लोधीपुरा में सीएंडडी वेस्ट एवं अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। वहीं राजमोहल्ला, इतवारिया मंडी एवं अन्य बाजार क्षेत्रों में रेड स्पॉट मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त इंदौर के लिए व्यापारियों और नागरिकों से संवाद किया। लक्ष्मण सिंह चौहान तरण पुष्कर पहुंचकर तैराकों से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल इंदौर के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
13 May 2026
Reelsप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार भारत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों से आग्रह है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में यह छोटा सा प्रयास देशहित में बड़ा योगदान बन सकता है। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ, हरित और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
12 May 2026
Postsआज स्टेट बार काउंसिल चुनाव में सपत्नीक मतदान किया। मेरे लिए यह अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है कि मैं भी इस प्रतिष्ठित विधिक बिरादरी का हिस्सा हूं। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने तथा विधिक मूल्यों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज प्रदेशभर के अधिवक्ता इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता कर अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। यह केवल मतदान नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था, अधिवक्ताओं की स्वायत्तता और पेशे की गरिमा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में सहभागिता कर अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन किया।
12 May 2026
Postsवार्ड क्रमांक 78 का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान विधायक श्री मधु वर्मा जी, जलकार्य एवं ड्रेनेज प्रभारी श्री अभिषेक बबलू शर्मा जी, स्थानीय पार्षद श्री ओ.पी. आर्य जी, निगम अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ट्रेजर टाउन सड़क निर्माण कार्य को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने, बाधक अतिक्रमण हटाने एवं विवाद रहित हिस्सों में तत्काल कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही बिजलपुर स्थित निर्माणाधीन सम्पवेल का निरीक्षण कर कार्य में गति लाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
12 May 2026
Postsमालवा उत्सव के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष डाक आवरण (स्पेशल कवर) अनावरण समारोह में सहभागिता की। लोक संस्कृति, लोक कला एवं भारतीय परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने में मालवा उत्सव की भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी रही है। सांसद श्री शंकर लालवानी जी के नेतृत्व में यह उत्सव आज मालवा ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। देश के 25 राज्यों से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भारत की विविधता, संस्कृति और परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।
11 May 2026
PostsCongratulations and best wishes to Rajeev Chandrasekhar ji on being elected from the Nemom Assembly constituency. Under your leadership and the visionary guidance of Hon’ble Prime Minister Narendra Modi ji, the lotus will surely bloom across Kerala one day. @rajeev_chandrasekhar
5 May 2026
Postsमधु मिलन चौराहे से छावनी मार्ग के प्रस्तावित निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला जी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी, पार्षद पंखुड़ी दोषी जी, मृदुल अग्रवाल जी, एमआईसी सदस्य राजेंद्र जी, महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे जी, मनीष शर्मा (मामा) सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों से संवाद कर सड़क निर्माण में सहयोग की अपील की तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके। यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
5 May 2026
Postsआदरणीय सुमित्रा महाजन जी से सौहार्दपूर्ण भेंट कर भाजपा की प्रचंड विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस ऐतिहासिक जनादेश ने देशभर में कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी है और विकास, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
4 May 2026
Reels“बदला नहीं, बदलाव होना चाहिए” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश ही इस जनादेश की असली भावना है। यह विजय किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सबके साथ आगे बढ़ने के संकल्प की है। आइए, इसी भावना के साथ नए भारत और सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ाएं।
4 May 2026
Reelsएक संकल्प, एक विचार और निरंतर संघर्ष का परिणाम… आज साकार हुआ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों से प्रेरित यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहूमत- विकास, विश्वास और नए युग की शुरुआत। 🇮🇳 यह जीत एक विचार की है, एक संकल्प की है… और एक नए भविष्य की शुरुआत है। #bengalelection #bjp #election2026
4 May 2026
Reelsभाजपा कार्यालय में चुनावी रुझानों के बीच जश्न मनाया गया। असम और बंगाल से आ रहे ऐतिहासिक रुझानों ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी। जनता का विश्वास, विकास की दिशा। जय भाजपा, तय भाजपा। #bengalelection #bjp
4 May 2026
Postsरेडिसन चौराहा, इंदौर पर आरईसी द्वारा समर्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए स्वच्छता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
4 May 2026
Postsझालमुड़ी हो या जनादेश, बंगाल ने इस बार नया टेस्ट चुना है। #bengalelection #bjp
4 May 2026
Reelsपश्चिम बंगाल से आ रहे रुझान स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में अपना मन बना लिया है। यह जनसमर्थन एक प्रचंड और ऐतिहासिक जनादेश की ओर अग्रसर है। विश्वास है कि यह परिणाम बंगाल में नए युग की शुरुआत करेगा। जय भाजपा, तय भाजपा। 🇮🇳
4 May 2026
Postsआज स्वच्छ शहर जोड़ी (SSJ) के अंतर्गत देपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण, RRR सेंटर का अवलोकन, ट्रेंचिंग ग्राउंड की समीक्षा एवं नागरिकों के साथ स्वच्छता संवाद के माध्यम से जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया। इंदौर की स्वच्छता मॉडल को साझा करते हुए देपालपुर के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में एक सार्थक पहल।
4 May 2026
Reelsचुनाव के रुझान साफ बता रहे हैं, देश का भरोसा भाजपा के साथ है। पश्चिम बंगाल में भी इस बार बदलाव तय है, कमल खिलने को तैयार है और एक नया इतिहास बनने जा रहा है| देपालपुर दौरे के साथ ये सकारात्मक संकेत एक सुखद संयोग भी बनते दिख रहे हैं। जय भाजपा, तय भाजपा। 🇮🇳 #election2026 #bengalelections
4 May 2026
Postsआज सुबह एयरपोर्ट रोड एवं राजमोहल्ला क्षेत्र का स्वच्छता निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौराहों की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने, ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
4 May 2026
Postsश्री गुरु अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश गुरपुरब के शुभ अवसर पर, सुदामा नगर स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी जी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा, सेवा और समर्पण की इस पावन परंपरा ने समाज को एकता, विनम्रता और मानवता का संदेश दिया है। सभी श्रद्धालुओं को गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं।
19 Apr 2026
Postsप्रज्ञाशील जाटव अहिरवार समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। यह पावन आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कारों की सुंदर परंपरा का प्रतीक है। सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
19 Apr 2026
Postsआदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। @kailashvijayvargiya
19 Apr 2026
PostsAttended Jain Business Expo 2026. An inspiring platform showcasing entrepreneurship, innovation, and strong community-driven business growth. Events like these strengthen networks and open new avenues for collaboration and progress.
19 Apr 2026
Postsआगंतुकों से भेंट करते हुए वार्ड क्रमांक 84 के रहवासियों से संवाद किया एवं उनकी स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा सतत प्रयास है।
19 Apr 2026
Postsइंदौर के गौरव, जन-जन के प्रिय नेता एवं मार्गदर्शक आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ऊर्जावान नेतृत्व, स्पष्ट सोच और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। @kailashvijayvargiya
19 Apr 2026
Postsपरशुराम जयंती के पावन अवसर पर बड़े गणपति से राजवाड़ा तक निकली शोभा यात्रा में सम्मिलित हुआ। भक्ति, आस्था और उत्साह से भरे इस आयोजन ने शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
18 Apr 2026
Reelsआज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष को खुशी मनाते हुए देखना अत्यंत दुखद है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और भागीदारी से जुड़ा विषय है। नारी शक्ति के प्रश्न पर राजनीति नहीं, संवेदनशीलता और समर्थन की आवश्यकता है।
18 Apr 2026
Postsजल गंगा सर्वधन अभियान के अंतर्गत पलासिया चौराहे पर आयोजित ओपन कैनवस पेंटिंग में सहभागिता की। रंगों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देना एक सृजनात्मक और प्रभावी पहल है। आइए, हम सभी मिलकर जल बचाने का संकल्प लें।
18 Apr 2026
Reelsआज नगर निगम परिषद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने के विषय पर निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। महिलाओं की सशक्त भागीदारी की दिशा में यह एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसे विपक्ष और कांग्रेस ने अपने विरोध से रोकने का प्रयास किया—यह उनकी गंभीर भूल है। नारी सम्मान और अधिकारों के इस मुद्दे पर की गई राजनीति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की प्रगति में बाधा भी है।
18 Apr 2026
Reelsयह सिर्फ एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि नारी सम्मान के प्रति विपक्ष की संकीर्ण सोच का साफ़ आईना है। नारी शक्ति के सम्मान में जो साथ नहीं, वो समाज के भविष्य के साथ भी खड़े नहीं।
18 Apr 2026
Postsआज नगर निगम परिषद में कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। देश एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा था, लेकिन महिलाओं के हित से जुड़े महत्वपूर्ण कदम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी सोच स्पष्ट कर दी। नारी सशक्तिकरण पर राजनीति करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह महिलाओं की आकांक्षाओं के साथ अन्याय भी है।
18 Apr 2026
ReelsParticipated in the International Conference on Urban Governance and shared how Indore has become a global brand of public participation, powered by the active involvement of its citizens in shaping a better city. #Indore #UrbanGovernance #PublicParticipation #cityleadership
16 Mar 2026
PostsParticipated in the International Conference on Urban Governance organised by the All India Institute of Local Self Government and shared Indore’s successful practices in urban governance and city management. “Indore has become a global brand of public participation.” During the session, highlighted how citizen engagement has played a key role in shaping Indore’s development journey and governance model. The session was chaired by Smt. Vijaya Rahatkar, President, National Commission for Women, and attended by Dr. Anil Goyal, MLA Krishna Nagar (Delhi), along with Mayors and city leaders from across India and the world. A valuable platform to exchange ideas and strengthen collaboration for the future of urban development. @vijayarahatkar @dr.anilgoyal1 #Indore #UrbanGovernance #PublicParticipation #CityLeadership
16 Mar 2026
Reels“शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उस विचार और संस्कारों की यात्रा का चित्रण है जिसने राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज को संगठित करने का कार्य किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक की प्रेरक परंपरा स्थापित की है। यह प्रस्तुति उसी समर्पण, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो समाज को जोड़ने और देश को सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है। “शतक” उस सतत प्रयास और वैचारिक शक्ति का प्रतीक है, जिसने पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर किया है।
15 Mar 2026
Postsभाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निवास पर पहुँचकर उनकी सुपुत्री स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। @hemantkhandelwal64
15 Mar 2026
Postsभाजपा के प्रदेश प्रभारी आदरणीय डॉ. महेंद्र सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। आपका मार्गदर्शन और संगठन के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @drmahendrasinghbjp
15 Mar 2026
Reelsकल पश्चिम बंगाल में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की रैली में उमड़ी विशाल जनसमूह की भीड़ ने स्पष्ट संकेत दे दिया कि राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है। जनता ने अपने इस संकल्प और बदलाव की इच्छा को सार्वजनिक रूप से दर्ज करा दिया है। @narendramodi
15 Mar 2026
Postsआज विधायक कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 – सीज़न 2 में उपस्थित होकर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ।
14 Mar 2026
Postsआज आयोजित इस वर्ष की अंतिम लोक अदालत के अवसर पर शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न ज़ोन में पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं नागरिकों से संवाद किया। लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक को उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान मिल सके। नागरिकों से अपील है कि ऐसे अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने मामलों का समाधान सुनिश्चित करें।
14 Mar 2026
Postsकल राष्ट्रसेवा, अनुशासन और संस्कारों की गौरवशाली परंपरा को समर्पित फिल्म “शतक” देखने का अवसर मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक शताब्दी के निरंतर तप, त्याग और समर्पण से जिस राष्ट्रभावना को समाज जीवन में जागृत किया है, यह फिल्म उसी प्रेरणादायी यात्रा को अत्यंत प्रभावी रूप में प्रस्तुत करती है। ऐसे प्रयास राष्ट्रचेतना को और सशक्त करने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। #shatak
14 Mar 2026
Postsआज सचिवालय में आए आगंतुकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी बातों को समझा और समाधान के लिए सकारात्मक संवाद किया।
14 Mar 2026
Postsइंदौर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल। आयोजनकर्ताओं को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी पर रेसीडेंसी कोठी में प्रशासनिक अधिकारियों और इवेंट आयोजकों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस व्यवस्था से आयोजनों की अनुमति प्रक्रिया सरल होगी, इवेंट इंडस्ट्री को नई गति मिलेगी और इंदौर देश के प्रमुख आयोजन शहरों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
13 Mar 2026
Postsनर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर नगर पधारे पूज्य दादागुरु जी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ नर्मदा की परिक्रमा का यह तप, श्रद्धा और साधना का अद्भुत उदाहरण है, जो हम सभी को आस्था, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देता है।
13 Mar 2026
Postsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता का अवसर मिला। 24 फरवरी 2026 को मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागार में आयोजित इस वर्ग ने संगठनात्मक सुदृढ़ता, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा दी।
24 Feb 2026
Postsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ। दिनांक 24 फरवरी 2026, प्रातः 9 बजे से, रंगशारदा सभागार, मुंबई में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहकर संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक आधार एवं राष्ट्रसेवा के मूल संकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। यह आयोजन न केवल संगठन की सुदृढ़ता को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला है, बल्कि कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करने का प्रेरक मंच भी है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को ऊर्जा, दिशा और दृढ़ संकल्प प्रदान करते हैं, जिससे हम समाज एवं राष्ट्रहित में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर सकें।
24 Feb 2026
Postsराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख एवं मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती जनक दुलारी शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकमय परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
24 Feb 2026
Postsग्रीष्मकाल से पूर्व जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की आगामी ग्रीष्मकाल एवं वर्षाऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आज जलप्रदाय विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। अमृत योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों, सम्पवेल एवं पंपिंग स्टेशनों की प्रगति की समीक्षा कर सभी संधारण एवं मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। फलबाग सम्पवेल निर्माण कार्य आगामी तीन माह में पूर्ण करने, Indore 311 एवं CM Helpline पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण, तथा ग्रीष्मकाल में नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वॉटर कूलर एवं पीपीपी मॉडल पर वॉटर एटीएम की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मेरा संकल्प है कि इंदौर में किसी भी स्थिति में जल संकट उत्पन्न न हो और नागरिकों को निर्बाध, स्वच्छ एवं पर्याप्त जलप्रदाय सुनिश्चित हो।
23 Feb 2026
Postsइंदौर के अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी दिव्यांश पवार और ईशान ठाकुर का चयन जापान की सागा एशिया ड्रीम बेसबॉल लीग में हुआ है। इस लीग में पूरे भारत से केवल दो खिलाड़ियों को मौका मिला है और यह 7 महीने तक खेली जाएगी, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा जी ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की|
23 Feb 2026
PostsPleased to be part of the Pithampur Industrial Conclave & Book Release Ceremony held in the esteemed presence of Dr. Mohan Yadav Ji, Hon’ble Chief Minister of Madhya Pradesh. The occasion was further graced by Shri Tulsiram Silawat ji , Shri Shankar Lalwani ji and Shri Sumit Mishra ji. A meaningful dialogue on industrial growth, innovation and Madhya Pradesh’s journey towards becoming a leading industrial hub.
22 Feb 2026
Postsहमारी जनजाति, लोकसंस्कृति और उत्साह के प्रतीक पर्व भगोरिया हाट–2026 में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, जनजातीय लोककला, संस्कृति और परंपराओं के इस भव्य उत्सव का साक्षी बनें और अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करें। दिनांक: 22 फ़रवरी 2026 स्थान: गांधी हॉल, एम.जी. रोड, इंदौर आपकी सहभागिता से यह आयोजन और भी गौरवशाली बनेगा।
22 Feb 2026
Postsकल के प्रदर्शन के दौरान घायल हुई हमारी पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता एवं मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु जी चौहान से आज CHL अस्पताल में भेंट की। उनका साहस और सकारात्मकता प्रेरणादायक है। मैंने चिकित्सकों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
22 Feb 2026
Postsसंकल्प से समाधान | वार्ड 54, विधानसभा 5 माननीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, पार्षद श्री महेश बसवाल जी एवं स्थानीय नागरिकों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का गरिमामय अनावरण किया गया। इसी अवसर पर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
22 Feb 2026
Postsगुना यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी, भाजयुमो के जिला महामंत्री श्री रवि गुर्जर जी, मंडल अध्यक्ष श्री परेश भार्गव जी एवं श्री सोनू रघुवंशी जी से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद।
22 Feb 2026
Reelsकांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है - हिंसा, अराजकता और हर सही बात का अंधा विरोध। विकास, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से इनका कोई सरोकार नहीं, जहाँ सत्य दिखा, वहीं पत्थर चले; जहाँ शांति दिखी, वहीं साज़िश रची। शांतिपूर्ण विरोध भी कांग्रेस को मंज़ूर नहीं, क्योंकि विरोध इनके लिए विचार नहीं, बल्कि हिंसा का औज़ार है। देश देख रहा है, कांग्रेस का असली चेहरा बार-बार बेनक़ाब हो रहा है।
21 Feb 2026
Postsविधानसभा–5 के वार्ड 47 में आज नई संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा की सौगात देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, क्षेत्रीय पार्षद श्री नंदकिशोर पहाड़िया जी, महापौर प्रतिनिधि श्री विवेक सिन्हा जी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इंदौर में 70 से अधिक संजीवनी क्लीनिकों की स्थापना प्रदेश सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी का आभार। हमारा संकल्प है, हर वार्ड तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें। स्वस्थ इंदौर ही सशक्त इंदौर है।
21 Feb 2026
Postsमेयर इन कौंसिल बैठक में इंदौर के विकास को नई गति देते हुए ₹1500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंज़ूरी दी गई। शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई पेयजल टंकियों के निर्माण, पुरानी जल लाइनों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, हरियाली और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इंदौर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है।
6 Feb 2026
ReelsIndore is moving forward with a clear, long-term vision of sustainability. From greener projects and solar initiatives to ensuring no waste disposal in markets and discouraging coal burning in public spaces, we are building a cleaner, healthier, and future-ready Indore for the generations to come. #Indore #GreenIndore #cleanindore
5 Feb 2026
Posts16 वर्षों के साथ, विश्वास और समझ का सफ़र। जुही को हमारी 16वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर ढेरों शुभकामनाएं।आपका साथ हर दिन को और अर्थपूर्ण बनाता है।
4 Feb 2026
Postsस्वच्छ इंदौर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम। आज फूटी कोठी में स्थित, वार्ड क्रमांक 83, जोन 15 में REC लिमिटेड के CSR सहयोग से निर्मित सुलभ शौचालय परिसर का उद्घाटन किया। यह सार्वजनिक सुविधा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
4 Feb 2026
PostsHappy Birthday, @sanghmitra_bhargav May you always walk the path of wisdom and kindness.
3 Feb 2026
PostsA meaningful step towards shaping the future of cities in Madhya Pradesh. Participated in the State-level Dialogue on Sustainable Urban Development in Madhya Pradesh, being held in Bhopal from 3–5 February 2026. The dialogue focuses on sustainable urban planning, environmental responsibility, and strengthening civic infrastructure through policy, innovation, and collaboration. Collective efforts like these are key to building resilient, inclusive, and future-ready cities.
3 Feb 2026
Postsआदरणीय सुश्री उषा ठाकुर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता प्रदान करें। @ushathakurofficial
3 Feb 2026
Postsइंदौर विधानसभा–3 के लोकप्रिय विधायक श्री गोलू शुक्ला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। जनसेवा, विकास और जनहित के प्रति आपका सतत समर्पण इंदौर के विकास को नई गति प्रदान करता है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूँ। @golushuklaind
3 Feb 2026
Reelsकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर आज विस्तृत पत्रकार वार्ता के माध्यम से बजट के प्रमुख प्रावधानों को साझा किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नगरीय स्थानीय निकायों, शहरी अधोसंरचना, स्वच्छता, जलापूर्ति, शहरी परिवहन, डिजिटल गवर्नेंस एवं स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर केंद्र सरकार की स्पष्ट प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया। यह बजट शहरों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय बजट 2026–27 नगरीय विकास को नई गति देगा, नगर निगमों की कार्यक्षमता को मजबूत करेगा और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। इंदौर को देश के अग्रणी शहरों में स्थापित करने के संकल्प के साथ हम इस विज़न को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
2 Feb 2026
Postsवार्ड क्रमांक 80 का दौरा करते हुए क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन, आयुष्मान क्लिनिक के संचालन की समीक्षा, कुएँ व बावड़ी की सफाई, तथा योगा शेड की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।इस दौरान निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद श्री प्रशांत बड़वे जी एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अंशुमन चौहान जी उपस्थित रहे। नगर विकास को जनभागीदारी के साथ निरंतर गति देना हमारी प्राथमिकता है।
2 Feb 2026
ReelsOn World Wetlands Day, spent meaningful time with school students at Sirpur Lake in Indore, our proud wetland, sharing why wetlands matter and how protecting them is essential for our environment and future generations. Awareness today is conservation tomorrow. #WorldWetlandDay #indore
2 Feb 2026
Postsकेंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर डेली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में बजट का लाइव श्रवण किया गया। विकास, समावेशन एवं भविष्य की दिशा को सुदृढ़ करने वाला यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए महत्वपूर्ण एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
1 Feb 2026
Postsमहिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। गलत सोच और संवेदनहीन राजनीति के विरोध में आज हमने फूल सिंह बरैया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
17 Jan 2026
Reelsराजनीति में शब्दों की भी जिम्मेदारी होती है। जब कहा जाता है कि यह समय बयानबाज़ी का नहीं है, तो फिर हल्के बयान और राजनीतिक रीलों की कोशिशें किस समझदारी का परिचय देती हैं? जनहित के विषयों पर गंभीरता, संवेदनशीलता और संयम ही अपेक्षित है, क्योंकि संकट के समय राजनीति नहीं, समाधान ज़रूरी होते हैं।
16 Jan 2026
Reelsभागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा जल सप्लाई 30% हिस्से में चालू करा दी गई है। शेष क्षेत्र में भी कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही वहां भी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। आज मौके पर पहुंचकर मैंने स्वयं नर्मदा जल का सैंपल लेकर पीया और जल की गुणवत्ता की पुष्टि की। नगर निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है। नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
16 Jan 2026
Reelsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @drmohanyadav51 जी के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इसी क्रम में कल इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना (पैकेज–1) अंतर्गत ₹800 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह परियोजना इंदौर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक पेयजल समाधान प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी, समस्त विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
15 Jan 2026
Postsइंदौर के भविष्य को सशक्त जल आधार देने वाला ऐतिहासिक क्षण। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, इंदौर में आयोजित अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना (पैकेज–1) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी एवं समस्त विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। ₹800 करोड़ से अधिक की लागत से प्रारंभ हो रही यह परियोजना इंदौर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और भविष्य-सुरक्षित बनाएगी, जिससे नागरिकों को निरंतर स्वच्छ व पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
14 Jan 2026
Postsइंदौर के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा ₹800 करोड़ से अधिक की लागत वाली अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना (पैकेज–1) का भूमिपूजन, शहर की पेयजल व्यवस्था को सुरक्षित, आधुनिक और दीर्घकालिक समाधान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह परियोजना इंदौर को स्वच्छ, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण जल उपलब्ध कराने का मजबूत आधार बनेगी।
13 Jan 2026
Postsनायलॉन पतंग मांझा इंसानों, पक्षियों और पशुओं के लिए जानलेवा है। स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें। नायलॉन मांझे पर प्रतिबंध का पालन करें। स्वदेशी सूती मांझा अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक बनें।
13 Jan 2026
Postsड्रेनेज एवं जलापूर्ति कार्यों का मैराथन निरीक्षण निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के साथ करते हुए शहरभर में जल सुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत। भागीरथपुरा घटना के पश्चात भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए त्वरित समाधान और मजबूत जल प्रबंधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास जारी हैं।
13 Jan 2026
Postsभागीरथपुरा क्षेत्र में जल आपूर्ति को मजबूत करने हेतु चल रहे सभी पाइपलाइन कार्यों का निरीक्षण किया। तेज़ गति और बेहतर गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
13 Jan 2026
PostsOn the birth anniversary of Swami Vivekananda, observed as National Youth Day, we remember a visionary who awakened the spirit of India’s youth. His timeless message of courage, character, self-belief and service continues to inspire generations to think fearlessly and work selflessly for the nation. #NationalYouthDay #SwamiVivekananda #youthinspiration
12 Jan 2026
Postsमाननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल-सुनवाई से संबंधित स्वच्छ जल अभियान को 10 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए गए। इन निर्देशों के क्रम में अभियान को धरातल पर सशक्त रूप से लागू किया जाएगा।
10 Jan 2026
Postsभागीरथपुरा क्षेत्र में जल आपूर्ति सुदृढ़ करने हेतु चल रहे संपूर्ण पाइपलाइन कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया एवं कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, क्षेत्रीय पार्षद श्री कमल वाघेला एवं श्री भारत पारेख जी उपस्थित रहे।
10 Jan 2026
Postsमाननीय मुख्यमंत्री @drmohanyadav51 जी ने अस्पतालों में उपचाररत प्रभावित नागरिकों, उनके परिजनों एवं उपचार में जुटे चिकित्सकों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और मरीजों का कुशलक्षेम जाना।
31 Dec 2025
Postsभागीरथपुरा में जल संक्रमण की स्थिति का निरीक्षण एवं नागरिकों से संवाद… भागीरथपुरा क्षेत्र में जल संक्रमण से प्रभावित नागरिकों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य शिविरों एवं संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया । इस दौरान उपचाररत मरीजों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने, पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती तथा त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । क्षेत्र में घर-घर सर्वे, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और सतत निगरानी के माध्यम से हालात को शीघ्र सामान्य करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
31 Dec 2025
Postsइंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई दुखद घटना से मन व्यथित है। आज स्थल निरीक्षण कर स्थानीय परिवार जनों से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
30 Dec 2025
Postsभारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष आदरणीया ताई श्रीमती सुमित्रा महाजन जी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की।
30 Dec 2025
Postsवार्ड क्रमांक 72 में विकास कार्यों का भूमिपूजन… नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा राम मंदिर महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड क्षेत्र में लगभग ₹2 करोड़ की लागत से नर्मदा पेयजल की नवीन लाइन डालने एवं पुराने आरटीओ मुख्य मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी तथा यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर श्रीमती मालिनी गौड़ जी, श्री अभिषेक शर्मा जी, श्री योगेश गेंदर जी, श्री भारत पारख जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।
30 Dec 2025
Postsभारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष आदरणीया ताई श्रीमती सुमित्रा महाजन जी से भेंट कर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर श्री भारत पारख जी भी उपस्थित रहे।
29 Dec 2025
Postsमास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण… झोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत एडवांस एकेडमी से रिंग रोड को जोड़ने वाले मास्टर प्लान मार्ग के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय पार्षद श्री सुरेश कुरवाड़े जी के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने, समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
29 Dec 2025
Postsहरिहाट 2025 मेले का शुभारंभ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण… श्री क्षेत्र गोंदवले धाम में परम श्रद्धेय गुरुजी श्री कोकजे जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हरिहाट 2025 मेले के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और विकास के समन्वय के साथ क्षेत्रीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
28 Dec 2025
PostsHeartiest congratulations to Mr. V. V. Rajesh on being elected Mayor of Thiruvananthapuram, Kerala. This historic victory reflects the growing public trust in the BJP’s development-oriented politics under the leadership of Prime Minister Narendra Modi and the Kerala State President, Mr. Rajeev Chandrasekhar. With this mandate, Thiruvananthapuram marks a new beginning toward good governance, transparency, and inclusive development. Congratulations to the entire BJP leadership and dedicated party workers on this landmark achievement. @narendramodi @rajeev_chandrasekhar @vv_rajesh_official
28 Dec 2025
Postsनवदायित्व के उपलक्ष्य में सौजन्य भेंट… अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त होने के पश्चात प्रिय मित्र राहुल सेठी जी का महापौर निवास आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर शुभकामनाओं के साथ उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
28 Dec 2025
Reels28 Dec 2025
Postsचारु मेडिकल चौराहा एवं मार्ग का नामकरण… चारु मेडिकल चौराहा एवं मार्ग का नामकरण अभिग्रह चौक डॉ. श्री राजेश मुनि मार्ग के रूप में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ जी, श्रीमती हरप्रीत कौर लूथरा जी, श्री जीतू राठौर जी, श्री भारत पारख जी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
28 Dec 2025
PostsParticipated in NRI Summit 4.0 during the Panel Discussion: "Indore Rising - The Next Decade of Innovation." The discussion focused on Indore's future growth, innovation, investment opportunities, and global collaboration. #NRISummit #NRI
17 Dec 2025
Postsसमाचार समूह, मातरम् इंडिया द्वारा आयोजित "समागम सम्मान कार्यक्रम" में सहभागिता कर, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले गुणीजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मातरम् इंडिया समूह के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
17 Dec 2025
Postsप्रेस कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन एवं वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं के साथ शहर विकास को लेकर चर्चा... प्रेस कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन एवं वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं के साथ शहर विकास को लेकर महत्वपूर्ण परिचर्चा की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
17 Dec 2025
Postsपरंपरा, अनुशासन और संस्कृति को नया सम्मान.. अनंत चतुर्दशी चल समारोह के कलाकारों का सम्मान.. महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ₹15-15 हजार के 18 अनुदान चेक वितरित.. महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता की तरह अब शस्त्र कला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा...
17 Dec 2025
Reelsउत्कर्ष विहार, गुलमोहर कॉलोनी तथा पालीवाल सिटी से खजराना मेन रोड़ को जोड़ने तथा नागरिकों की आवागमन सुविधा हेतु इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर... #IMC #WorkInProgress #RoadDevelopment
17 Dec 2025
Postsभारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की बहन तथा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीया श्रीमती माला तिवारी जी से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
17 Dec 2025
Reels17 Dec 2025
Postsइंटरनेशनल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड से अधिक स्कोर बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। आपकी उपलब्धि अन्य प्रतिभाशाली युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। अनंत शुभकामनाएँ।
17 Dec 2025
Postsइंदौरी एनआरआई समिट के चतुर्थ संस्करण में सहभागिता... इंदौर शहर की प्रतिभाओं ने संपूर्ण विश्व में अपने कार्यों के माध्यम से हमारे इंदौर शहर को गौरवांवित किया है। विदेशों में बसे हमारे इंदौरी बंधुओं को एक मंच उपलब्ध कराने हेतु प्रतिवर्ष इंदौरी एनआरआई समिट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज इंदौरी एनआरआई समिट के चतुर्थ संस्करण में सहभागिता कर विश्व भर से पधारे इंदौरी बंधुओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता की।
17 Dec 2025
Reelsइथियोपिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'The Great Honour Nishan of Ethiopia' से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को अलंकृत किया है। यह गौरव प्राप्त करने वाले वे इथियोपिया के इतिहास में पहले ग्लोबल लीडर हैं। यह सम्मान 'नए भारत' की सबको साथ लेकर चलने वाली विदेश नीति और प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व पर दुनिया के विश्वास की मुहर है।
17 Dec 2025
Posts“संगठन ही शक्ति है, सेवा ही साधना।” भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण और कर्मठता संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करे।
16 Dec 2025
Postsविजय दिवस के शुभ अवसर पर फोर्स डिफेंस एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता कर भारतीय सेना में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी सहित भारतीय सेना के जाबाज अधिकारियों एवं फोर्स एकेडमी के पदाधिकारियों सहित अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
16 Dec 2025
Reels1 Dec 2025
Reelsधर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कृष्ण तब भी जरूरी थे, कृष्ण अब भी जरूरी हैं... #GeetaJayanti #GeetaMahotsav #CM #MohanYadav
1 Dec 2025
Postsगीता भवन-गोपाल मंदिर के लोकार्पण समारोह में यशस्वी मुख्यमंत्री @drmohanyadav51 जी के साथ सहभागिता... अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभ अवसर पर राजवाड़ा स्थित गीता भवन-गोपाल मंदिर के लोकार्पण समारोह में यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर श्रीमद् भगवद् गीता का मंत्रमुग्ध कर देने वाला मंचन भी किया गया। लोकार्पण समारोह में श्री तुलसीराम सिलावट जी, श्री गौरव रणदिवे जी, श्री गोलू शुक्ला जी, श्री सुमित मिश्रा जी, श्री श्रवण चावड़ा जी, श्री सावन सोनकर जी, श्री सुदर्शन गुप्ता जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
1 Dec 2025
Reelsगीता धर्म से शुरू होती है और मम् पर समाप्त। दो शब्द, पर पूरी दिशा, धर्म की समझ से लेकर धर्म को अपनाने तक का सफ़र ही जीवन की गीता है। गीता जयंती की शुभकामनाएँ। #gitajayanti
1 Dec 2025
Reelsगीता जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की प्रेरणा से स्कूली विद्यार्थियों के साथ 15वें अध्याय का पाठ किया... #GeetaJayanti #GeetaMahotsav
1 Dec 2025
Reelsश्रीमद् भगवद् गीता पाठ में सहभागिता... #GeetaJayanti #GeetaMahotsav
1 Dec 2025
Postsपलासिया चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु चौराहे का निरीक्षण... इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा किए जाने वाले पलासिया चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु चौराहे के निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री विवेक सिन्हा जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
1 Dec 2025
Reelsग्रीन बॉन्ड के माध्यम से सस्टनेबल डेवलपमेंट की सोच और सपने को साकार करती 60 मेगावाट जलूद सोलर प्लांट की उपलब्धि को जीआईओ (GIO) बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के साथ साझा किया... #JaludSolarPlant #60MwSolarProject #PPPModel #IMC #Indore
1 Dec 2025
Postsश्रीमद् भगवद् गीता पाठ में सहभागिता... गीता जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की प्रेरणा से म.प्र. शासन एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के संयुक्त तत्वाधान में आज सम्पूर्ण प्रदेश में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में पूजनीय संत समाज, प्रबुद्धजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों के साथ गीता पाठ किया।
1 Dec 2025
Reelsगीता जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर पूजनीय संत समाज, प्रबुद्धजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों के साथ श्रीमद् भगवद् गीता पाठ... #GeetaJayanti #GeetaMahotsav
1 Dec 2025
Postsयदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ नि:स्वार्थ भाव से धर्म के मार्ग को आत्मसात करने तथा सद्कर्मों की प्रेरणा प्रदान करने वाली श्रीमद्भगवद्गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
1 Dec 2025
PostsThis isn’t about paying extra, it’s about thinking twice. A tobacco cess that simply says: “Choose health, not harm.” Stronger choices build a stronger Nation. 🇮🇳 #tobaccocess #winterparliment
1 Dec 2025
Pushyamitra Bhargav is a law, media & politics creator from Indore with 216K Instagram followers, a 0.31% engagement rate and about 15.4K average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Connect with this creator→
@atharaamirkhan
Political Reporters & Activists · India