

Followers
888.7K
Live data · updated 13 Oct 2026
549K
Avg. views














8.91%
Engagement rate
78.7K
Avg. likes
527
Avg. comments
21
Posts / month
Reelsवोट चोरी में शामिल चुनाव आयोग के खिलाफ पटना में आज “हल्ला बोल आंदोलन” में शामिल हुआ। लोकतंत्र में जनता के मत और चुनावी प्रक्रिया पर उठने वाले हर सवाल का पारदर्शी, निष्पक्ष और संवैधानिक तरीके से समाधान होना चाहिए। जनादेश के सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वालों पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तुरंत इस्तीफ़ा दें ... मुख्य चुनाव आयुक्त #HallaBolAndolan #Democracy #Janadesh #Patna #Bihar Loktantra
25 Sept 2026
Reelsकल देर रात मौसम कुछ ऐसा था कि मन किया, आज खाना अपने हाथों से ही बनाया जाए। 😊 मैं खुद किचन में गया और अपने हाथों से कश्मीरी आलू दम और अंडा करी बनाई। अपने स्टाफ और कुक से भी कहा कि आज आप लोग आराम कीजिए, आज खाना मैं बनाऊँगा और आप सभी को अपने हाथों से खिलाऊँगा। दिनभर की भागदौड़ और व्यस्तता के बीच अपनों के साथ ऐसे छोटे-छोटे पल मन को बहुत सुकून देते हैं। मेहनत करने वाले अपने साथियों के साथ बैठकर खाना बनाना, खिलाना और साथ में हँसी-मजाक करना—यही तो परिवार जैसा अपनापन है। ❤️ सेवा के साथ-साथ अपनों के साथ अपनापन भी जरूरी है। #PappuYadav #Purnia #Apnapan #KashmiriAlooDum #AndaCurry
25 Sept 2026
Reelsकल दोपहर उत्तराखंड के नैनीताल स्थित पावन कैंची धाम में नीम करौली बाबा जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏 बाबा जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। धाम की पावन ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण में मन को अद्भुत शांति और सुकून मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं सभी साथियों से मुलाकात हुई और उनका प्रेम-स्नेह प्राप्त हुआ। बाबा जी से प्रार्थना है कि बिहार और देश के हर नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। विकसित बिहार, विकसित भारत और खुशहाल बिहार, खुशहाल भारत के संकल्प को साकार करने की शक्ति और सफलता मिले। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। 🙏🚩
20 Sept 2026
Reelsभोजपुरी जगत के सुपरस्टार और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव जी आज दिल्ली स्थित हमारे आवास पर मुलाकात करने आए। उनसे मिलकर और लंबे समय तक आत्मीय बातचीत करके बेहद खुशी हुई। इस दौरान उन्हें अपना सेवा आश्रम भी दिखाया, जहाँ बिहार से आने वाले जरूरतमंद और गरीब लोगों के इलाज एवं उनकी सहायता की व्यवस्था की जाती है। उन्हें सेवा आश्रम की पूरी व्यवस्था से अवगत कराया और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। खेसारी लाल यादव जी ने भोजपुरी संगीत और सिनेमा को जिस तरह अपनी मेहनत, प्रतिभा और लोकप्रियता से नई पहचान दी है, वह सराहनीय है। आज वे भोजपुरी जगत के एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित कलाकार हैं। उनकी मेहनत और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें एक अलग पहचान देती है। आज की मुलाकात बेहद यादगार रही। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वे अपनी कला के माध्यम से भोजपुरी भाषा और संस्कृति को देश-दुनिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहेंगे। ❤️🙏 @khesari_
18 Sept 2026
Reelsआज मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव स्थित दलित-महादलित टोला एवं हसनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और पीड़ा को करीब से जाना। बाढ़ ने गरीब, दलित-महादलित एवं वंचित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों के बीच अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, डूबने से हुई रामप्रवेश राम जी की दुखद मृत्यु पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और अपनी ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। लोगों की तकलीफ और उनकी परिस्थितियों को देखकर मन व्यथित है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि संकट की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जनता की परेशानी मेरी परेशानी है। जब तक जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंचती, सेवा और सहयोग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। #MohiuDDinagar #BiharFlood #FloodRelief #सेवा #बाढ़_राहत जनसेवा मोहिउ�
15 Sept 2026
Reelsआज वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। इस कठिन परिस्थिति में जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच ₹500-₹500 की आर्थिक सहायता एवं सूखा राशन वितरित किया। संकट की इस घड़ी में हम अपने बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुँचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। 🙏 #Vaishali #Raghopur #BiharFlood #FloodRelief #सेवा बाढ़_राहत
14 Sept 2026
Reelsबाढ़ की इस कठिन घड़ी में लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और पीड़ा को करीब से जानने का प्रयास कर रहा हूँ। कल शाम पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मानस दियारा और नकटा दियारा में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत गंगाजल पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को समझा और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद की। इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा रहना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। पानी भले ही मुश्किलें बढ़ा रहा हो, लेकिन सेवा और सहायता का हाथ कभी नहीं रुकेगा। जब तक जरूरतमंद परिवारों को राहत और सहारा नहीं मिलता, हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। #Saran #Sonpur #Patliputra #BiharFlood #FloodRelief Bihar सेवा_ही_संकल्प
10 Sept 2026
Reelsकल भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णनगर थाना अंतर्गत पिपरपांती गांव में नाव पर सवार होकर बाढ़ और कटाव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कटाव से पीड़ित 35 परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी। पीड़ितों तक पहुंचने के रास्ते में हमारी गाड़ी पानी में खराब हो गई। इसके बाद आरा से ट्रैक्टर चलाकर करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर पिपरपांती पहुंचा, क्योंकि संकट की घड़ी में जनता को अकेला छोड़ना मेरे लिए विकल्प नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि बिहार में हर साल बाढ़ क्यों आती है? सोन नदी में बालू माफियाओं द्वारा सत्ता के संरक्षण में की जा रही लूट और अवैज्ञानिक खनन ने हालात को और गंभीर बनाया है। बिहार में बाढ़ की इस भयावह स्थिति के लिए नेता, अधिकारी और माफिया की मिलीभगत जिम्मेदार है। हर साल एंटी-इरोशन और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन बाढ़ आने पर वही जनता फिर बेबस और लाचार नजर आती है। आखिर यह पैसा कहां जाता है?
7 Sept 2026
Reelsआभार @sanjay.lal.yadav ❤️
6 Sept 2026
Reelsबिहार बाढ़ की त्रासदी से कराह रहा है, चारों ओर त्राहिमाम मचा हुआ है। लाखों लोग बेघर और बेहाल हैं, लेकिन सरकार मानो कान में तेल डालकर सोई हुई है। यह वक्त राजनीति करने का नहीं, जनता के साथ खड़े होने और युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य करने का है। सरकार जागे और बिहार की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए।
6 Sept 2026
Postsझारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏 ॐ शांति। — राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव माननीय सांसद, पूर्णिया
6 Sept 2026
Reelsबिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है, गांव डूब रहे हैं, लोग मदद की आस में हैं। लेकिन सरकार शायद हेलीकॉप्टर और कागजों में ही बाढ़ का जायजा ले रही है। सरकार लापता और बेखबर है, लेकिन मैं जनता के बीच, सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं। #BiharFloods #बिहार_बाढ़
5 Sept 2026
Reelsआप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। जय श्रीकृष्ण
4 Sept 2026
Reelsपूर्णिया के युवाओं की मेहनत, लगन और प्रतिभा को आज रोजगार का अवसर मिला। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर गर्व और खुशी की अनुभूति हुई। आने वाले समय में और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा। #Purnia #RozgarMela2026 #Employment #YouthPower #PappuYadav
31 Aug 2026
Postsरक्षाबंधन का पावन पर्व हमेशा से मेरे लिए प्रेम, अपनापन और परिवार की खूबसूरत यादों से जुड़ा रहा है। आज दिल्ली में मेरी बहन डॉ. अनीता रंजन ने मेरी कलाई पर राखी बाँधी तो बचपन की यादें और परिवार के साथ बिताए अनगिनत पल आँखों के सामने आ गए। राखी का यह धागा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि बहनों के स्नेह, विश्वास और भाई के प्रति उनके अटूट प्रेम का प्रतीक है। परिवार से दूर रहकर भी आज अपनों का यह प्यार दिल को बेहद भावुक कर गया। मेरी सभी बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। ईश्वर हमारे इस रिश्ते की मिठास और अपनापन हमेशा बनाए रखें। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
28 Aug 2026
Reelsपुलिस हिरासत में यातना के बाद विगत दिनों मधुबनी में रौशन यादव जी की दुखद मृत्यु हो थी। आज रौशन यादव जी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और उनके हाल-चाल की जानकारी ली। इस दुख की घड़ी में तत्काल परिवार को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, यह आश्वासन दिया कि उनकी दोनों बहनों की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो।
17 Aug 2026
Postsसहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A को लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने तथा 70वीं BPSC परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय उपवास में शामिल होकर अभ्यर्थियों और युवाओं की न्यायोचित मांगों का समर्थन कर रहे हैं। रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं, इसलिए सरकार को इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों के साथ तत्काल संवाद करना चाहिए और पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। बिहार के युवाओं के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य की इस लड़ाई में हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। न्याय की आवाज बुलंद रहेगी। ✊📚
16 Aug 2026
Reelsबिहार में अपराधियों पर सरकार का कोई लगाम नहीं है। तभी बीते दिनों शुभम यादव को 5 गोलियां मार दी थी। आज पटना आते ही अभी हमने मेदांता अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
14 Aug 2026
Reelsश्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रातःकालीन भस्म आरती और श्रृंगार दर्शन अत्यंत दिव्य एवं अद्भुत माने जाते हैं। बाबा महाकाल का अलौकिक रूप भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान करता है। भस्म आरती में बाबा का विशेष श्रृंगार चंदन, भस्म, फूल-मालाओं और रत्न मुकुट से किया जाता है। यह आरती ब्रह्म मुहूर्त में होती है, जहां डमरू, शंख और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठता है। “जय श्री महाकाल” “कालों के काल महाकाल” “महाकाल की नगरी में हर हर महादेव की गूंज”
11 May 2026
ReelsMahakaleshwar 🙏🙏
6 May 2026
Reelsदिल्ली पुलिस के कांस्टेबल नीरज बल्हारा ने खगड़िया निवासी पांडव कुमार को बिहारी कह कर गोली मार दी। आज हमने दिल्ली में उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके दुःख में शामिल होकर अपनी संवेदना जाहिर की। लेकिन सवाल आज भी वही है, क्या बिहारी होना गुनाह है? बीजेपी शासित राज्यों में बिहार के लोगों को अत्याचार कब होता रहेगी? क्या बिहार सरकार, दिल्ली सरकार से बात कर हत्या.रे कांस्टेबल को फांसी देगी? बिहार सरकार से हम मांग करते हैं कि मृतक के परिजनों को 20 - 20 लाख रुपए मुआवजा अविलंब दिए हैं। फिलहाल उनके परिजनों को हमने अभी 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है।।
28 Apr 2026
Reelsपश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान पर निकलने से पूर्व हमने मंदिर में पूजा - अर्चना की।
22 Apr 2026
Reelsबंगाल विधान सभा के रण में हमने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मोर्चा संभाला....
21 Apr 2026
Reelsप्रेमानंद महाराज ❤️❤️🙏🙏
26 Mar 2026
PostsHappy Birthday MP Madam @kanganaranaut ji
23 Mar 2026
Reels“No- confidence motion” against LS Speaker | 11 March, 2026
11 Mar 2026
PostsA brother from a different mother ❤️ @sonu_sood
6 Mar 2026
Postsपटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 40 साल बाद परचम लहराने वाले सभी छात्रों को दिल की गहराइयों से अनंत-अशेष शुभकामनाएं! Patna University के इतिहास में यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रचंड दस्तक है। वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किए गए खोखले वादों, झूठे दावों और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी यह आवाज आज ऐतिहासिक विजय में बदली है। यह NEET की बेटी की लड़ाई का फलाफल है। हम #NSUI को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले शांतनु शेखर को अध्यक्ष और खुशी कुमारी को महासचिव निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत उन तमाम छात्रों की जीत है, जो खुद को सत्ता, डर, दमन और परिवारवाद की राजनीति के बीच असुरक्षित महसूस करते रहे। यह जीत उनके आत्मविश्वास, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य की ऊर्जावान किरण है। पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों में विश्वास रखने वाली National Students’ Union of India ने छात्र संघ को एक ईमानदार, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नेतृत्व दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कन्हैया कुमार जी, सूरज जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी, प्रभारी श्री कृष्ण अल्लावरु जी सहित सभी साथियों का विशेष आभार। साथ ही रंजन पप्पू जी, प्रेमचंद सिंह जी और विश्वविद्यालय के तमाम छात्रों एवं मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद, जिनके विश्वास और संघर्ष ने यह इतिहास रचा। यह जीत जिम्मेदारी भी है और संकल्प भी — पटना विश्वविद्यालय के बेहतर, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ✊
28 Feb 2026
ReelsBaba Baidyanath Dham (जिसे बाबा बैजनाथ धाम, बाबा धाम या बैद्यनाथ धाम भी कहते हैं) भारत के झारखंड राज्य के देवघर शहर में स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र शिव मंदिर है। यह हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, इसलिए यहाँ भक्तों की भारी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।
27 Feb 2026
ReelsKainchi Dham (नीम करोली कैंची धाम) भारत के उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आश्रम और मंदिर परिसर है, जिसे नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba), जिन्हें उनके भक्त “महाराज-जी” के नाम से भी जानते हैं, ने स्थापित किया था।
23 Feb 2026
ReelsDelhi ❤️❤️
17 Jan 2026
Postsअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज हमारे पूर्णिया आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता और सेवा के इस पुनीत कार्य के माध्यम से हमने दीदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हमने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया। यह कार्यक्रम प्रियंका जी की संवेदनशील, जनपक्षधर और सेवा–केंद्रित राजनीति को समर्पित रहा। जनसेवा, करुणा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सोच हम सभी के लिए प्रेरणा है। Priyanka Gandhi Vadra
12 Jan 2026
PostsPeacock ❤️❤️
6 Jan 2026
ReelsPurulia-The Place of Natural Beauty
4 Jan 2026
Postsनव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर आज रांची में हमने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं अपने भाई श्री Hemant Soren जी से आत्मीय मुलाक़ात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस स्नेहपूर्ण भेंट के दौरान उनके समस्त परिवार एवं झारखंड की जनता के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। ईश्वर से कामना है कि नया वर्ष झारखंड को विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के नए आयाम प्रदान करे तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
2 Jan 2026
Reelsसमस्त देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल हर जीवन में खुशहाली, शांति और आशा लेकर आए। देश से नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई का अंत हो और मोहब्बत, एकता, भाईचारे व न्याय के मूल्यों का परचम और ऊँचा लहराए। नववर्ष मंगलमय हो।
1 Jan 2026
Reelsशिव ही सत्य हैं, सत्य ही सुंदर है। आज देवभूमि देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के पावन दर्शन एवं श्रृंगार पूजा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सत्य, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे—यही प्रार्थना है। हर हर महादेव! 🙏🔱
31 Dec 2025
PostsDelhi ❤️❤️
28 Dec 2025
Postsआईपीएल में बेटे @sarthak_ranjan_ का चयन एक पिता के रूप में मुझे शब्दों से परे अभिभूत कर गया है। बधाई बेटू—जमकर खेलो, अपने हुनर और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो और देश का नाम रोशन करो। आज तक पहचान हमारे नाम से थी, अब सार्थक के नाम से हमारी पहचान बनेगी!
20 Dec 2025
Postsबेटे @sarthak_ranjan_ को बहुत बधाई
16 Dec 2025
ReelsShri Rajesh Ranjan @Pappu Yadav ji Discussion On The 150th Anniversary Of The National Song “VANDE MATARAM” In Lok Sabha
8 Dec 2025
Reelsपूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत हाई स्कूल धमदाहा मैदान में आज नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव जी और इंडिया इन्क्लूसिव पार्टी के संस्थापक आईपी गुप्ता जी के साथ एक ऐतिहासिक चुनावी मंच साझा करने का अवसर मिला। इस अवसर पर मैंने इंडिया गठबंधन के साझा संकल्प — रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायपूर्ण बिहार — को लेकर जनता से संवाद किया और राजद प्रत्याशी संतोष कुमार जी के पक्ष में भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। धमदाहा की जनता के जोश और समर्थन ने साफ़ कर दिया है — इस बार जनता विकास, रोजगार और न्याय की राजनीति के साथ है। #TejashwiYadav #SantoshKumar #INDIAAlliance #Dhamdaha #purnea
7 Nov 2025
Pappu Yadav-पप्पू यादव is a law, media & politics creator from Purnia with 888.7K Instagram followers, a 8.91% engagement rate and about 549K average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Connect with this creator→
@om_sawale_official
Independant Journalists & News Creators · India